फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो दिन बाद भी नहीं हो सकी महिला की शिनाख्त

Wed, 07 Feb 2024 03:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सेामवार को सोरोंजी के कोतवाली क्षेत्र के गंगागढ़ मार्ग पर महिला का शव लहूलुहान अवस्था में मिला था। महिला के सिर पर प्रहार करके उसकी हत्या की गई। महिला की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। शिनाख्त के इंतजार में महिला का शव पोस्टमार्टम गृह पर रखा गया है। 72 घंटे की अवधि पूरी होने के बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम होगा।होडलपुर के गंगागढ़ मार्ग पर रविवार की रात्रि को महिला की धारदार हथियार से सिर पर प्रहार करके हत्या कर दी गई। महिला का शव सोमवार को पुलिस ने बरामद किया। आसपास इलाकों के लोगों से महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मौके से फॉरेंसिक जांच के लिए नमूने संग्रहित किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम गृह पर सुरक्षित रखवा दिया है। अभी महिला के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। 72 घंटे बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम होगा। 30 वर्षीय महिला के किसी गैर जनपद के होने के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस ने आस पास के जनपदों में भी पंफलेट छपवाकर भेजे हैं। जिससे महिला की शिनाख्त हो सके। इसके अलावा सोशल मीडिया का सहारा भी लिया जा रहा है। पुलिस ने होडलपुर मार्ग इलाके के सीसीटीवी कैमरों को देखा है। जिससे महिला के बारे में कोई सुराग हासिल हो सके। सर्विलांस टीम शिनाख्त की कोशिशों में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें