फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 04 Sep 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव विजय नगर में बृहस्पतिवार को महिला का शव घर पर रस्सी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

गांव विजय नगर निवासी पूजा (38) पत्नी धर्मवीर का शव बृहस्पतिवार की सुबह 10:50 बजे घर में कमरे के कुंडे से लटका मिला। उसके ससुरालीजन ने उसका शव फंदे पर लटका देखा तो वह परेशान हो गए। शव को फंदे से उतारकर पटियाली में एक निजी क्लीनिक पर ले गए। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसका शव गांव लेकर पहुंचे। उसकी मौत की सूचना फोन करके मायके पक्ष को दी। महिला की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस ने महिला की मौत के बारे में उसके ससुरालीजन से पूछताछ की। सिकंदरपुर वैश्य थानाध्यक्ष चंचल सिरोही ने बताया कि महिला की मौत के मामले में पूछताछ कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें