फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बटेश्वर और कांकरखेड़ा में बही भक्ति की बयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बटेश्वर/पिनाहट। तीर्थ बटेश्वर में महाशिवपुराण कथा के दूसरे दिन रविवार को माता सती के चरित्र और शिव महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया गया। वहीं पिनाहट के गांव कांकर खेड़ा में 21 कलशों की भव्य शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

बटेश्वर मंदिर परिसर के यात्री विश्राम गृह में आयोजित महाशिवपुराण कथा के दूसरे दिन कथा व्यास पं. सुशील कुमार शुक्ला ने माता सती के चरित्र का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने कहा मनुष्य अहंकार और असत्य का त्याग करके ही ईश्वर को प्राप्त कर सकता है। कथा व्यास ने दक्ष प्रजापति की पुत्री माता सती के जन्म और बाल्यावस्था से ही भगवान शिव के प्रति उनकी अनन्य भक्ति का भावपूर्ण चित्रण किया। आयोजक देवेंद्र मिश्रा (मई वाले) ने बताया कथा की पूर्णाहुति 7 दिसंबर को होगी। 8 दिसंबर को विशाल भंडारा होगा। इधर, बसई अरेला के गांव कांकर खेड़ा में रविवार को 21 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कथा का आयोजन मुख्य यजमान मोहर मणि सिंह परिहार एवं उर्मिला परिहार की ओर से आयोजित कथा में श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथा व्यास आचार्य कपिल मोहन ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें