फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फोन पर बात कर रही पत्नी ने नहीं सुनी पति की आवाज, नाराज पति ने किया झगड़ा तो नहर में कूद गई

Tue, 23 Jul 2024 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पति के साथ मायके आ रही महिला का मोबाइल पर बात करने को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में आई महिला ने घिरोर रोड से गुजर रही नहर में छलांग लगा दी। गोताखोर युवकों ने महिला को नहर से बाहर निकाला। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जनपद एटा के गांव पुरा निवासी रोशनी मंगलवार को पति रिंकू के साथ मायके कुरावली क्षेत्र के गांव लक्ष्मणपुर आ रही थी। घिरोर तिराहे के पास टेंपो से उतरने के बाद दंपती पैदल ही गांव की ओर जा रहे थे। पत्नी किसी से फोन पर बात कर रही थी, वहीं रिंकू बच्चों को संभालते हुए पीछे आ रहा था। इस बीच पति ने कई बार रोशनी को आवाज लगाई लेकिन फोन में व्यस्त पत्नी ने नहीं सुनी। इसी बात पर दंपती के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर रोशनी ने घिरोर रोड स्थित नहर पुल पर खड़े होकर छलांग लगा दी। पत्नी को नहर में कूदता देख पति ने शोर मचाया। वहीं आसपास के लोग महिला को नहर में कूदता देख घटनास्थल की ओर भागे। वहां मौजूद कुछ युवकों ने नहर में छलांग लगा दी और रोशनी को बाहर निकाल कर ले आए। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई। वह परिजन के साथ घर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें