फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश से गेहूं और चकोरी की फसल भीगीं

Fri, 02 May 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सहावर के गांव म्यासुर में बारिश के दौरान भीगी चकोरी।
विज्ञापन
कासगंज। जिले में शुक्रवार की सुबह हुई बेमौसम बारिश से बारिश से गेहूं और चकोरी की फसलें भीग गई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई। वहीं मक्का, मूंगफली एवं दलहनी फसलों को लाभ मिल जाने से किसान राहत महसूस कर रहे हैं।सुबह कासगंज, अमांपुर, सहावर, सिढ़पुरा क्षेत्र में कभी तेज ताे कभी हल्की बारिश हुई। सोरों, गंजडुंडवारा,पटियाली क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई। इस बारिश ने गेहूं और चकोरी की खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ा दी। अधिकतर खेतों में गेहूं कट चुका है। किसान अनाज को भंडारण या बिक्री के लिए ले जा रहे हैं, लेकिन जिन किसानों ने गेहूं की पिछैती फसल की है वे अभी फसल की कटाई कर रहे हैं, या फिर खेत में फसल खड़ी है। इस बेमौसम बारिश ने खेतों में पड़ी कटी फसल को भिगो दिया। इसी तरह किसान ने चकोरी की फसल को काटकर खेतों में सूखने के लिए डाल रखा है। यह फसल भी बारिश से भीग गई। किसानों ने इस समय मक्का, मूंगफली, उर्द, मूंग एवं सब्जियों की खेती कर रखी है। पिछले दिनों की तेज धूप व गर्मी से इन फसलों को नुकसान पहुंच रहा था। बारिश हो जाने से इन फसलों को संजीवनी मिली गई है। इससे इन फसलों की खेती करने वाले किसान खुश दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें