फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मौसम हुआ सुहावना, ठंडी हवाओं ने दी गर्मी से राहत

Thu, 27 Jun 2024 01:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लगभग डेढ़ महीने की भीषण गर्मी के बाद अब मौसम में राहत मिलना शुरू हो गया है। बुधवार को बादल छाए रहने के साथ ठंडी हवाएं चलीं तो लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। सुहावना मौसम हुआ तो पार्कों में लोगों की भीड़ दिखाई देने लगी।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे। 12 बजे तक उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हुए लेकिन इसके बाद अचानक बादल छाने के साथ ही ठंडी हवाएं चलना शुरू हुईं तो लोगों ने राहत की सांस ली। शहर के बाजारों में भी लोगों की भीड़ दिखाई दी। शाम होते ही सुहावने मौसम का आनंद लेने के लिए लोग पार्कों में पहुंचे। यहां पहुंचे लोगों ने जमकर मौसम का आनंद लिया। लगभग डेढ़ महीने बाद तापमान अधिकतम 38 और न्यूनतम 28 डिग्री रहा।
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना व्यक्त की है। वहीं बादल छाए रहने से किसान भी खुश दिख रहा है। किसान नेत्रपाल सिंह का कहना था कि अभी बारिश की किसानों को जरूरत है। बारिश हो तो किसान धान की फसल के लिए अपने खेतों को तैयार कर सके। वहीं खेतों में खड़ी फसलों में भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें