जेल रोड स्थित वृद्धाश्रम का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमल सिंह अपर जिला जज ने निरीक्षण किया। वृद्धाश्रम में मिले वृद्धों की शिकायतें सुनीं। भोजन और चिकित्सा व्यवस्था को देखा।
वृद्धाश्रम में स्नेहलता ने बताया कि बेटे ने उनको पीट करके घर से निकाल दिया है। उन्होंने आयुष्मान कार्ड और वृद्धावस्था पेंशन की मांग की। गोपालदास निवासी सोनई कुरावली ने बताया कि मकान पर आरोपियों ने कब्जा करके निकाल दिया है। कुछ ऐसी ही दास्तां सूरजपाल की भी रही। वृद्धाश्रम में रहने को विवश हैं। चंद्रावती ने बताया कि परिवार के लोगों ने घर से निकाल दिया है। प्राधिकरण सचिव ने वृद्धाश्रम की अधीक्षिका को पीडि़तों के आवेदन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में भेजने के निर्देश दिए। पैरालीगल वालंटियर सुरेंद्र यादव, वृद्धाश्रम संचालिका कमलेश कुमारी, अधीक्षक नीतू सिंह मौजूद रहे।