फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पानी का इंतजाम किए बगैर ढहा दी हेरीटेज विलेज होलीपुरा की पानी की टंकी

Tue, 13 Jan 2026 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
हेरीटेज विलेज होलीपुरा में धमाके की आवाज के साथ ढही टंकी
विज्ञापन
बाह। हेरीटेज विलेज होलीपुरा में पानी का इंतजाम किए बिना ही टंकी को ढहाए जाने से स्थानीय लोगों में रोष है। गांव में पेयजल के लिए टंकी बनी हुई थी। आए दिन पंपसेट खराब होने की वजह से लोग पानी की किल्लत झेल रहे थे। अब जल निगम की टंकी को ढहा दिया गया है।
विज्ञापन




गांव के संजीव चतुर्वेदी, सूरज प्रधान, बीके उपाध्याय, श्यामसुंदर शर्मा, भुवनेश प्रसाद चतुर्वेदी, रमाकांत त्यागी आदि ने पानी का इंतजाम किए बिना टंकी को ढहाए जाने पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों ने कहा है कि पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने के बाद ही टंकी ढहाई जानी चाहिए थी। एसडीएम, बीडीओ समेत कई अधिकारियों से शिकायत कर पेयजल समस्या के तत्काल समाधान की मांग की है। उन्होंने बताया कि हवेलियां देखने के लिए सैलानी आते हैं, उन्हें पानी कहां से लाकर पिलाएंगे। संवाद

टंकी ढहने पर हुए धमाके से दहले लोग



होलीपुरा में दामोदर इंटर कॉलेज के पास जल निगम की पुरानी टंकी सोमवार को शाम 5 बजे के बाद ढहाई गई। टंकी के ढहने पर हुई तेज धमाके की आवाज से गांव के लोग दहल गए। ऐसा लगा कि कोई गोला फटा हो। लोगों में काना फूसी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शी गांव पहुंचे तो पुरानी टंकी के ढहाए जाने का सच लोग जान पाए। तब कहीं जाकर चैन की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें