फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 24 घंटे में जलस्तर 20 सेंटीमीटर बढ़ा

Tue, 01 Jul 2025 01:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद कछला गंगा में बढ़ा जलस्तर ।
विज्ञापन
कासगंज। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश और बादल फटने जैसी घटनाओं के बाद से गंगा के जलस्तर में बीते दो दिन से बढ़ा हुआ है। पानी का दबाव बढ़ा तो हरिद्वार बैराज से बिजनौर बैराज की ओर पानी का डिस्चार्ज बढ़ाया गया। यह डिस्चार्ज अब नरौरा बैराज की ओर है। रविवार से गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। सोमवार को यह वृद्धि 20 सेंटीमीटर की रही।सोमवार को दिनभर गंगा के जलस्तर में वृद्धि देखी गई। मंगलवार को नरौरा से और डिस्चार्ज बढ़ेगा। डिस्चार्ज बढ़ने की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग अलर्ट पर है। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जिले की सभी एसडीएम को सतर्क पर रहने के निर्देश दिए हैं। गंगा में सुबह 8 बजे हरिद्वार से 1.12 लाख क्यूसेक का डिस्चार्ज था। वहीं बिजनौर से 1.60 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज था। नरौरा बैराज से कछला की ओर करीब 75 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज था। यह डिस्चार्ज मंगलवार को और बढ़ने की उम्मीद है। जिससे गंगा की सूखी पड़ी तलहटी पूरी तरह से जलमग्न हो जाएगी। कछला ब्रिज पर गंगा का जलस्तर 161.75 मीटर के निशान पर आ गया। यह जलस्तर 24 घंटे पहले 161.55 मीटर के निशान के निशान पर था। हालांकि हाई-फ्लड से गंगा का जलस्तर अभी सवा दो मीटर नीचे है। जिले में फिलहाल बाढ़ की कोई स्थिति नहीं है। पहले चरण में बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी से नदी की तलहटी ही भर पाएगी। जिससे कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें