कासगंज में रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें।
गंजडुंडवारा। मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ों योजना के तहत नोएडा डिपो ने कस्बा गंजडुंडवारा से बस संचालन शुरू सोमवार को शुरू किया। यह बस प्रतिदिन दोपहर दो बजे गनेशपुर फाटक से रवाना होगी। मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो योजना के तहत राज्य सड़क परिवहन निगम के नोएडा डिपो ने गंजडुंडवारा से नोएडा के लिए एक बस संचालन शुरू किया है। बस नोएडा बस स्टैंड से सुबह 6 बजे चलकर दोपहर एक बजे गंजडुंडवारा पहुंचेगी। वापसी में यह दोपहर दो बजे स्थानीय बस गनेशपुर फाटक से नोएडा के लिए रवाना होगी। इसका किराया 372 रुपये प्रति यात्री है। गंजडुंडवारा, सहावर, कासगंज और अलीगढ़ के लोगों का इसका लाभ मिलेगा। बस का संचालन शुरू होने पर क्षेेत्रीय निवासी समाजसेवी मेगेंद्र पाल सिंह, राजकुमार सिंह, अमित प्रकाश महाजन, विजय कुमार गुप्ता, भारत गुप्ता, सचिन गुप्ता आदि ने हर्ष व्यक्त किया हैं।