फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गंगा के जलस्तर में आई 13 सेंटीमीटर की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंगा नदी के जलस्तर में उतार चढ़ाव का क्रम लगातार जारी है। सोमवार को गंगा के जलस्तर में 13 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त गंगा पर बने हरिद्वार एवं नरौरा के बैराजों से पानी का प्रवाह कम हुआ है। इससे जलस्तर में और कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन

रविवार को गंगा का जलस्तर 162.25 मीटर के निशान पर था। यह जलस्तर सोमवार को घटकर 162.12 मीटर के निशान पर आ गया। इस तरह 13 सेंटीमीटर जलस्तर में कमी आई है। वहीं हरिद्वार के भीमगौड़ा बैराज से रविवार को 77 हजार क्यूसेक पानी का प्रवाह था जो घटकर सोमवार को 62186 क्यूसेक रह गया। वहीं नरौरा से रविवार को 62 हजार क्यूसेक पानी का प्रवाह था जो सोमवार को घटकर 46019 क्यूसेक पर रह गया। केवल बिजनौर बांध से पानी के प्रवाह में 1 हजार क्यूसेक पानी की वृद्धि हुई। लिहाजा गंगा के जलस्तर में मंगलवार को और कमी आने का अनुमान है। गंगा के जलस्तर में कमी आने से ग्रामीण राहत महसूस कर रहे हैं। पिछले दो दिन हुई बारिश को देखकर ग्रामीणों को ,सबसे ज्यादा इसी बात की चिंता सता रही थी कि कहीं पहाड़ों पर बारिश का असर यहां तक न आ जाए। जलस्तर कम होने से अब ग्रामीण राहत महसूस कर रहे हैं। दतलाना के हरिओम का कहना है कि अभी उढ़ेर बांध से गंगा का पानी करीब 150 मीटर पीछे है। गंगा के जलस्तर में निरंतर कमी आ रही है।
विज्ञापन


बैराजों से पानी का प्रवाह
हरिद्वार बैराज से-62186 क्यूसेक
बिजनौर बैराज से- 36231 क्यूसेक
नरौरा बैराज से- 46019 क्यूसेक
कछला ब्रिज- 162.13 मीटर के निशान पर

वर्जन-
- गंगा के जलस्तर में लगातार कमी आ रही है। जिले में हालात पूरी तरह से सामान्य हैं। सिंचाई विभाग निरंतर निगरानी कर रहा है।
शेर सिंह, अधिशासी अभियंता, सिंचाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें