सोरोंजी। तीर्थंनगरी में संत तुलसीदास इंटर कॉलेज के पीछे नाले की दीवार बृहस्पतिवार की रात में गिर गई। नाले की इस दीवार का निर्माण सात माह पूर्व ही हुआ था। कम समय में ही दीवार गिर जाने पर लोग निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं अधिशाषी अधिकारी ने गुणवत्ता की जांच कराएं जाने की बात कहीं है।
संत तुलसीदास इंटर कॉलेज के पीछे सात माह पूर्व पालिका प्रशासन के द्वारा 98 मीटर लंबे नाले का निर्माण कराया गया था। जिसमें से 21 मीटर नाले की दीवार बृहस्पतिवार की रात बारिश में गिर गई। दीवार का मलबा नाले के अंदर गिर गया। जिससे नाला अवरुद्ध हो गया, शेष नाले की दीवार भी जर्जर व गिरासू हाल में है। सुबह पालिका ने सफाई कर्मियों से नाले से मलबा निकलवा कर अवरुद्ध नाले को साफ कराया गया। मामूली बारिश में ही दीवार के गिरने से लोगों गुणवत्ता पर प्रश्न खड़े कर रहे हैं।