फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल परीक्षा का प्रश्नपत्र सील टूटने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। लेखपाल परीक्षा के प्रश्नपत्र की सील टूटी मिलने के आरोप पर हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिलमैन केंद्र का मामला है। अभ्यर्थी ने परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, एडीएम सिटी का कहना है कि सील टूटी नहीं हो सकती। शिकायत प्राप्त होने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

लेखपाल परीक्षा में शामिल हुए आशीष चौधरी व राकेश रंजन का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो वहां केंद्र अधीक्षक से टूटी सील का प्रश्नपत्र मिलने की शिकायत कर रहे हैं। 45 सेकंड के इस वीडियो में स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र अधीक्षक व अन्य केंद्र स्टाफ है। इसके बाद दोनों अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अध्यक्ष को भेजे पत्र में प्रश्नपत्र की सुरक्षा सील टूटने से नकल की आशंका जताई है। पत्र में अभ्यर्थियों ने लिखा है कि टूटी सील का प्रश्नपत्र मिलने पर उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी कक्ष पर्यवेक्षक को दी। हॉल में बैठे अभ्यर्थी भी सील टूटी होने की बात से सहमत थे।
वहीं, इस संबंध में नोडल अधिकारी एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह का कहना है कि परीक्षा कक्षा में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। बायोमैट्रिक से सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश मिला था। कोषागार से सीलबंद प्रश्नपत्र केंद्र पर पहुंचे हैं। वहां स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में प्रश्नपत्र वितरित किए गए। ऐसे में सील टूटने की बात निराधार है। शिकायत प्राप्त होने पर मामले की जांच कराई जाएगी। रविवार को आगरा में 50 केंद्रों पर लेखपाल परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें 19 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। उधर, लखनऊ में एसटीएफ ने लेखपाल परीक्षा में नकल कराने के मामले में 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले में पेपर लीक होने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें