फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गुणवत्ता की जांच के लिए उपाध्यक्ष ने भरवाए ईंट-मसाले के सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। चार्ज संभालने के बाद आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विजय कुमार ने सोमवार को छुट्टी के दिन निर्माण गुणवत्ता की हकीकत जानी। सूर्या एनक्लेव में चल रहे सड़क एवं नाली निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता में कमी की आशंका पर ठेकेदार फर्म के कर्मियों से पूछताछ की। इसके साथ ही उन्होंने ईंटों की मजबूती और मसाले में सीमेंट-बालू के अनुपात की लैब जांच कराने के निर्देश दिए। इसके बाद, सीसी रोड निर्माण के लिए एक दिन पूर्व डाली गई पीसीसी (प्लेन सीमेंट कंक्रीट) की मोटाई की जांच तीन अलग-अलग स्थानों पर की गई। जांच में पीसीसी की मोटाई 12, 9.5 और 9 सेमी पाई गई, जो तय मानक 8 सेमी से अधिक मिली। उपाध्यक्ष ने मौके पर मौजूद ठेकेदार के प्रतिनिधि को गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर समझौता न करने की चेतावनी दी। साथ ही संबंधित अभियंताओं को पूरे कार्य की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य अभियंता संजीव कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें