फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेती में तकनीकी प्रयोग से बढ़ेगी आमदनी

विज्ञापन
किसानों को जानकारी देते कृ​षि विशेषज्ञ।
विज्ञापन
आगरा। कृषि विभाग ने शुक्रवार को बिचपुरी ब्लॉक के अंगूठी गांव किसान पाठशाला (द मिलियन फार्मर्स स्कूल 8.0) का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों किसान शामिल हुए। उन्हें तकनीक का प्रयोग कर आमदनी बढ़ाने के बारे में तरीके बताए गए। साथ ही सरकारी योजनाओं से जागरूक किया गया।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि मुकेश कुमार ने बताया कि किसान नई तकनीकों अपनाएं। इससे रबी की फसल का उत्पादन बढ़ा सकेंगे। पाठशाला में किसानों को फसल बीमा, पशुपालन, उद्यान, सहकारिता और मत्स्य विभाग की योजनाओं से जागरूक किया गया। किसान रमेश चन्द ने कहा कि रबी की फसल में बहुत नुकसान उठाना पड़ता था, लेकिन वैज्ञानिकों ने मिट्टी की सेहत देखकर सही उर्वरक और बीज उपचार की जो तकनीक बताई है, इससे हमारा उत्पादन लाभ होता है। इस दौरान उदय सिंह, मुख्तार सिंह, बीटीएम अमित कुमार, एटीएम मनोहर लाल, सहायक विकास कृषि महेंद्र सिंह व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें