128..संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर सवर्ण समाज ने यूजीसी के विरोध में निकाला कैंडल मार्च। संवा
आगरा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को काला कानून बताते हुए सवर्ण समाज ने आरपार के जंग की घोषणा कर दी है। मोमबत्तियां थामे प्रदर्शनकारियों ने सरकार और यूजीसी के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया।
डॉ. मुनेश्वर गुप्ता ने कहा कि यूजीसी के नए कानून शिक्षा के मूल सिद्धांतों और समानता के संवैधानिक अधिकार के विपरीत हैं। डॉ. मदन मोहन शर्मा ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था से भेदभाव या अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा। कपिल बाजपेई ने आंदोलन को तेज करने की बात कही। दिलीप बंसल, नितिन जौहरी, नकुल सारस्वत, दीपक सारस्वत, विजय यादव, अनिल शर्मा, गोपाल शर्मा, मंजू बाजपेई, तनिष्का बाजपेई, अपेक्षा गोयल, गोरी गोयल, आस्था बंसल, जूली, विमल एवं हरिओम तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।