फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कस्बे के हैंडपंप खराब, कैसे बुझे राहगीरों का प्यास

Tue, 23 Apr 2024 05:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली कस्बा के मोहल्लों के हैंडपंप खराब हैं। जिसे गर्मी में प्यास लगने पर लोग पेयजल के लिए परेशान रहते हैं। नगर पंचायत प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं है। लोगों ने हैंडपंपों को ठीक कराने की मांग नगर पंचायत से की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला चौक, काजी, मिश्राना, मुल्लाटोला, कटरा राजा साहब, सहन आदि मोहल्लों में हैंडपंप खराब हैं। कस्बा के बाशिंदे और यहां से गुजरने वाले राहगीरों को प्यास लगने पर हैंडपंप से पानी नहीं मिल पाता। बाशिंदो को दूर के हैंडंपंपो से पानी लेकर आना होता है। कस्बा के शाहिद अली, पप्पू, विजय,अभनीस, शाहबुद्दीन, प्रमोदपाल, अमर सिंह, पन्नालाल, चांद मियां, डाल चंद्र आदि ने हैंडपंपों को ठीक कराने की मांग की है।
अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार शुक्ला ने बताया कि नगर के सभी वार्डों का सर्वे कराया जाएगा और ख़राब हुये हैंडपंपों को चिन्हित करा कर जल्द सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें