फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले की तीन प्रमुख नदियों का होगा कायाकल्प

Fri, 16 May 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले की तीन प्रमुख नदियों का कायाकल्प होगा। इसके लिए ग्राम विकास विभाग की ओर से कार्य योजना तैयार की जा रही है। इस कार्य में कई विभाग भी सहयोग करेंगे। कार्य योजना तैयार होने के बाद इस पर काम भी जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन

जनपद की प्रमुख नदी मानी जाने वाली ईशन नदी पुर्नजीवित किए जाने को लेकर तत्कालीन जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह की ओर से सराहनीय प्रयास किए गए थे। मगर, उनके तबादले के साथ ही यह नदी फिर से अपना स्वरूप खोने लगी है। जनपद एटा के जनसोई माइनर से निकलने वाली यह नदी करीब 317.30 किलो मीटर लंबी है। बिल्हौर से कन्नौज की तरफ ईशन नदी गंगा नदी में जाकर मिलती है।
इसी तरह जिले की दूसरी प्रमुख नदी अरिंद है। अलीगढ़ के विजयगढ कस्बे के गांव कनकपुर से निकलने वाली इस नदी की लंबाई 462.900 किमी है। यह नदी कानपुर देहात के रनियन कस्बे असेनी गांव के पास अरिंद नदी में आकर गिरती है। तीसरी नदी आव गंगा है जिसका उद्गम स्थल फिरोजाबाद है। इस मौसमी नदी भी कहा जाता है। फिरोजाबाद से बहने वाली यह नदी करहल विकास खंड की सेंगर नदी में गिरती है और जनपद इटावा में जाकर यमुना नदी में मिल जाती है।
विज्ञापन

इन तीनों ही नदियों के कायाकल्प को ग्राम विकास विभाग नोडल की नियुक्ति कर चुका है। वहीं कार्य योजना तैयार की जा रही है। कार्य योजना तैयार होने के बाद तीनों ही नदियों के कायाकल्प को लेेकर तेजी के साथ काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें