फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टप्पेबाजों ने रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी से उतरवाई अंगूठी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी को टप्पेबाजों ने बातों के जाल में फंसाकर सोनी की अंगूठी उतरवा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कमला नगर के रहने वाले चंदन सिंह रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी हैं। उनकी बेटी भी पीसीएस अधिकारी हैं। शुक्रवार दोपहर वह घर के पास में ही सुभाष नगर चौराहा पर एक दुकान पर सामान लेने के लिए गए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक युवक उनके पास आया और एक पता पूछने लगा। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है। इसके बाद उसका दूसरा साथी भी पहुंच गया। दोनों उन्हें झांसा देकर 20 ग्राम की सोने की अंगूठी उतरवाकर ले गए।



उन्होंने अंगूठी लेकर जाने पर उनका पीछा किया मगर वह फरार हो गए। इस पर कमला नगर थाने में सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से टप्पेबाजों की तलाश की। एक टप्पेबाज की बाइक पर जाते हुए तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आसपास के लोगों ने बताया कि टप्पेबाजी की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें