आगरा। कलाल खेडिया के मैदान में चल रहे अवंती बाईं क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को बमरौली क्रिकेट क्लब और चमरौली की टीमों के बीच मैच खेला गया। टास जीतकर कर चमरौली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन बनाए। जवाब में बमरौली की टीम 13वें ओवर में 126 रनों पर आल आउट हो गई। चमरौली किक्रेट टीम ने 31 रन से मैच जीत लिया। वहीं, दूसरा मैच लोहागढ़ और बमरौली किक्रेट क्लब के बीच खेला गया। बमरौली कटारा टीम ने 13 ओवरों में 125 रन बनाया। जवाब में लोहागढ़ की टीम भी 13वें ओवर में 101 रन बनाकर कर आल आउट हो गई। बमरौली किक्रेट क्लब टीम ने 24 रनों से मैच जीत लिया।