आगरा। चौधरी चरण सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को चाहरवाटी महाविद्यालय ग्राउंड पर किया गया। शुभारंभ भाजपा के ब्रजक्षेत्र मंत्री राहुल चौधरी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा इस तरह के टूर्नामेंट ग्रामीण क्षेत्रों में होने चाहिए., जिससे प्रतिभा निखर कर सामने आती हैं। पहले मैच उजरई की टीम ने ओल्ड इज गोल्ड टीम को हराया। इस मौके पर सर्व समाज समिति के अध्यक्ष अजय राज सिंह, सचिव दीपू काका, राहुल जोशी, महेश जाटव, पुष्पेंद्र चाहर, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।