खेरागढ़। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सूरज शर्मा के नेतृत्व में खेरागढ़ एवं जगनेर के पदाधिकारियों सहित शिक्षकों ने मंगलवार को नवागत खंड शिक्षा अधिकारी रंजन गुप्ता को शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चयन वेतनमान, वेतन एरियर के भुगतान, ऑनलाइन सेवा पुस्तिका में सुधार सहित अन्य लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की मांग की गई। बीईओ रंजन गुप्ता ने बताया कि जगनेर,खेरागढ़ में अभी पदभार संभाला है समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान किया जाएगा। इस दौरान रणजीत चाहर, धीरेंद्र सिंह भगौर, प्रमोद राजपूत, संगीता भदौरिया, प्रीति गोयल, मीनाक्षी लोधी, पार्वती सिंह, पुष्पा कुमारी आदि मौजूद रहे।