फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वास्थ्य विभाग की टीम को बंद मिला झोलाछाप का क्लीनिक

विज्ञापन
अछनेरा मे स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, झोलाछाप का क्लिनिक मिला बंद
विज्ञापन
अछनेरा। गांव अरुआ खास में कथित रूप से संचालित झोलाछाप क्लीनिक की ऑनलाइन शिकायत पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची, तो झोलाछाप का क्लीनिक बंद मिला।
विज्ञापन

ग्रामीण ने सरकारी वेब पोर्टल पर गांव में झोलाछाप चिकित्सक अमित शर्मा एवं महेश शर्मा की क्लीनिक संचालित किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर अछनेरा सीएचसी अधीक्षक डॉ. नीरज कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस के साथ गांव पहुंची और शिकायत में बताए गए स्थान का निरीक्षण किया। डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर जांच की गई, लेकिन मौके पर कोई क्लीनिक संचालित नहीं मिला। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। भविष्य में बिना अनुमति चिकित्सकीय गतिविधियां संचालित पाई गईं, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें