फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा में बाबा साहब के आदर्शों की झांकी

विज्ञापन
छीपीटोला चक्कीपाट से निकाली शोभायात्रा में शामिल पदाधिकारी। संवाद - फोटो : Agra City
विज्ञापन
आगरा। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर नाला काजीपाड़ा से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बाबा साहब के आदर्शों की झांकी शामिल रही। संविधान निर्माता की जयंती पर नाला काजीपाड़ा के आंबेडकर भवन से हाथी पर सवार बाबा साहब की प्रतिमा की आरती कर डीएम प्रभु एन सिंह, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा रातभर पुराने शहर के तय रूट पर भ्रमण करते हुए शुक्रवार सुबह ग्वालियर रोड स्थित नगला पदमा पहुंचेगी।
विज्ञापन

शोभायात्रा में दो अन्य हाथी शामिल हुए, जिसमें दूसरा हाथी मेहरम पुरिया से कपूर चंद्र ने और तीसरे हाथी को भीमनगरी केंद्रीय समिति के धर्मेंद्र सोनी और करतार सिंह भारतीय ने बाबा साहब की प्रतिमा की आरती कर आंबेडकर पार्क, बिजलीघर से रवाना किया, जो बाद में शोभायात्रा में शामिल हुआ।
शोभायात्रा में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, पूर्वमंत्री व विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, डीजी होमगार्ड विजय कुमार, श्याम जरारी, देवेंद्र कुमार चिल्लू, ऋषि कुमार, राकेश राज, राजू पंडित, अशीष प्रिंस, मुकेश कल्याण, डॉ. मुन्ना लाल भारतीय, संजय कुमार, ओपी सिंह, लता कुमारी, एससी कश्यप, वीरेंद्र कुमार, रमेश चंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शोभायात्रा में शामिल हुए तीनों हाथी और सभी झांकियां शिव कंचन चक्कीपाट बाजार में एकत्रित हुए। वहां से चक्कीपाट, शिवाजी मार्केट, बिजलीघर चौराहा, जौहरी बाजार, मदीना होटल, रावतपाड़ा, जामा मस्जिद, पीपल मंडी, काला महल, गुदड़ी मंजूर खां, घटिया मामा भांजा, घटिया आजम खां, फुलट्टी बाजार, कोतवाली, हींग की मंडी, सदर भट्टी, रावली मंदिर, एमजी रोड, जिलाधिकारी निवास से ईदगाह, नामनेर, साईं की तकिया, प्रतापपुरा, मेहर टॉकीज, सदर बाजार, मधुनगर, सेवला होकर पद्मा नगला पहुंचेंगी हर जगह फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में शामिल 60 से ज्यादा झांकियों में डॉ. भीमराव आंबेडकर के आदर्शों को मानते हुए झांकियों पर उनके आदर्शों, संघर्ष को दर्शाया गया। इसके अलावा रूस यूक्रेन युद्ध और महंगाई के मुद्दों पर सबसे ज्यादा झांकियां निकाली गई। इन झांकियों को हींग की मंडी, सदर भट्टी पर भीम युवा व्यापार मंडल ने पुरस्कृत किया। पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
बिजलीघर स्थित आंबेडकर पार्क में हुए कार्यक्रम में भीमनगरी केंद्रीय कमेटी संरक्षक करतार सिंह भारतीय ने कहा कि बाबा साहब ने महिलाओं को पढ़ने लिखने का अधिकार दिया। पढ़ोगे, तभी अपने हक की बात कह पाओगे। धर्मेंद्र सोनी ने कहा कि संविधान की जानकारी हर किसी को होनी चाहिए। श्याम जरारी ने कहा कि एक समय का खाना त्याग दो, पर बच्चों को शिक्षित जरूर करना।
नगर निगम में नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने कर्मचारियों के साथ डा. आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब के रोजगार कार्यालय की स्थापना, महिलाओं को प्रसूति अवकाश, कर्मचारियों को 8 घंटे ड्यूटी कराने, कर्मचारी राज्य बीमा की स्थापना आदि कामों को याद किया।
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने जगदीशपुरा स्थित अंबेडकर वाटिका, खतैना बुद्ध वाटिका, नगला महादेव फ्रीगंज स्थित बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी, ओमप्रकाश सागर, अमित पटेल, पार्षद संजय रॉय, राजेश सूर्यवंशी, देवेंद्र चौहान, अमित कुशवाह आदि मौजूद रहे।
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मौजूद सभी प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारियों ने संविधान के अनुरूप कार्य और जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहने का संकल्प लिया। इस दौरान एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, मुख्य कोषाधिकारी बृज बिहारी कुशवाह आदि मौजूद रहे।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि. का प्रबंध निदेशक कार्यालय बृहस्पतिवार की रात रंगीन रोशनी में नहाया हुआ नजर आया। सुबह मुख्य द्वार पर फूलों से आकर्षक सजावट की गई। शाम ढलती ही रोशनी हो गई। प्रबंधक निदेशक अमित किशोर ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों के साथ आंबेडकर जयंती मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें