फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वेतन की मांग को लेकर सफाईकर्मियों ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/सोरोंजी। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के तत्वाधान में सोरोंजी नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने वेतन सहित सात सूत्री मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर मंगलवार को धरना दिया। इस दौरान पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद एडीएम के निर्देश पर एसडीएम ने कर्मचारियों से वार्ता की और दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

सफाईकर्मियों ने मांगें उठाते हुए कहा कि आउसोर्सिंग सफाईकर्मियों का 6 माह का वेतन बकाया है। बताया मानदेय 366 रुपये प्रतिदिन निर्धारित है, जबकि 292 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दिया जाता है। कर्मचारियों का बीमा नहीं कराया गया है। संविदा सफाईकर्मियों का 35 माह का पीएफ बकाया है। अपनी मांगों को लेकर सफाईकर्मी धरने पर बैठ गए।
एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर एसडीएम पंकज कुमार सिंह, पीएन सिंह, ईओ मुकेश कुमार, ईओ बिलराम दीपिका शुक्ला, अवर अभियंता सतेंद्र सिंह और सफाई मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश शर्मा के बीच वार्ता हुई। इसमें दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर धरना समाप्त कर दिया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान अर्जुन कुमार, गोविंद, दीपक, सुभाष, राहुल, राजीव कुमार, राजकमल, अन्नू, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें