फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सुदृढ़ कराएं 15 किलोमीटर लंबा परिक्रमा मार्ग-जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। आज से शुरू हो रहे प्रांतीय मेला मार्गशीष और चार दिसंबर को होने वाली पंचकोसीय परिक्रमा की तैयारियों को डीएम और एसपी ने मंगलवार को सोरोंजी पहुंच कर परखा। इस दौरान सफाई, पार्किंग, पेयजल, एंबुलेंस, रूट डायवर्जन आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद मातहतों के साथ पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग व घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि 15 किलोमीटर के परिक्रमा मार्ग को सुदृढ़ कराया जाए। इसके बाद परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। सफाई और पार्किंग के अलावा एंबुलेंस आदि की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खेल स्टेडियम में परिक्रमा में प्रतिभाग करने वाले संतों व श्रद्वालुओं के लिए स्टेज, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्थाएं की जाएं।
एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के साथ वाहनों के रूट डायवर्जन को लेकर भी उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने को कहा। वहीं एसपी ने सीओ और प्रभारी थानाधिकारी को सुरक्षा और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला स्थल पर भी सुरक्षा मानकों का पालन करने के साथ ही अतिक्रमण रोकने के लिए कहा। वहीं एसपी ने इस दौरान सीडीओ सचिन, एडीएम एके श्रीवास्तव, एसडीएम पंकज कुमार, तहसीलदार अजय कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सोंरोंजी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें