फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: रेलवे फाटक के जाम में फंसे छात्र की परीक्षा छूटी, हापुड़ से आया था परीक्षा देने

Fri, 17 Feb 2023 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कांवड़ मेले के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। अमांपुर रोड के डायवर्ट किए गए रूट पर उस समय जाम लग गया जब एक कार ने बरेली लाइन के रेलवे फाटक को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे फाटक लगा रहा और दो घंटे तक जाम लग गया। इस जाम में हापुड़ से परीक्षा देने के लिए फतेहपुर जा रहे छात्र की परीक्षा छूट गई। जिससे छात्र मायूस हो गया।परीक्षार्थी मोनू पुत्र रवींद्र निवासी बाबूगढ़ हापुड़ की इंटरमीडिएट की परीक्षा थी। दोपहर करीब 1 बजे रेलवे फाटक पर पहुंचा तो बरेली लाइन का रेल फाटक बंद था। पहले तो छात्र काफी देर इंतजार करता रहा, लेकिन जाम न खुलने पर उसके बारे में जानकारी की तो मालूम हुआ कि रेलवे फाटक कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त है। दो घंटे तक जाम लगा रहा। दो बजे छात्र की परीक्षा शुरू होनी थी और वह परीक्षा देने नहीं पहुंच पाया। छात्र मोनू ने परीक्षा छूटने पर मायूसी जताई। दोपहर तीन बजे जाम खुल सका। आरपीएफ और पुलिस ने मशक्कत करके जाम खुलवाया।
विज्ञापन

कासगंज। कार चालक के खिलाफ रेलवे फाटक को क्षति पहुंचाने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। आरपीएफ प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि मामला चालक के खिलाफ दर्ज किया गया है। फाटक बंद होने के कारण जाम लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें