फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: सावधान रथ यात्रा में पहुंचे ओमप्रकाश राजभर, बोले- जनता की भलाई के लिए संघर्ष रहेगा जारी

Sun, 09 Oct 2022 08:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

सुहेल देव पार्टी का एक कार्यक्रम जिले के गांव भांवत में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने जनता से अपील की कि वे लोग उनकी पार्टी में विश्वास रखें।
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में शनिवार को सुहेल देव पार्टी का एक कार्यक्रम जिले के गांव भांवत में आयोजित हुआ। सावधान रथ यात्रा के मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राजभर कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कहा कि जनता की भलाई के लिए उनकी पार्टी हमेशा संघर्ष करती रहेगी। सुहेल देव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकार राजभर का कार्यक्रम में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सावधान रथ यात्रा निकालकर वह जनता के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। जनता के हितों की रक्षा के लिए उनकी पार्टी सालों से संघर्ष करती रही है और यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने जनता से अपील की कि वे लोग उनकी पार्टी में विश्वास रखें। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य है कि जो भी व्यक्ति जनता के हितों की रक्षा करने की बात कहेगा उसी का साथ दिया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष पांडेय, राष्ट्रीय महासचिव शक्ति सिंह, राष्ट्रीय सचिव शिशुपाल सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप, प्रदेश महासचिव अजय यादव, बृजमोहन कश्यप, उमेश यादव, सुभाष चंद्रा, उदय दीपक कश्यप, जिला अध्यक्ष सौरभ कश्यप, बृजेश कश्यप, अमित जादौन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें