फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उदयपुर कला की बदहाल पड़ी हैं गलियां, 18 साल से शिकायतें बेअसर

Tue, 17 Nov 2026 02:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: उदयपुर कला गांव में कीचड़ और गंदगी से सनी गलियां, नारखी जीवन जी रहे लोग
विज्ञापन
बाह। जैतपुर के उदयपुर कला गांव में तालाब के पास स्थित दलित बस्तियों की गलियां और नालियां 18 साल से बदहाल पड़ी हैं। लगातार शिकायतें हो रही हैं, पर समाधान नहीं हुआ। लोगों ने कागजी निपटारे की जांच और कार्रवाई की मांग उठी है।समाजसेवी और पंचायत सदस्य अजय भदौरिया ने बताया कि 2008 से जाटव और धानुक बस्ती की गलियों को पक्का कराने की शिकायतें की जा रही हैं। ये शिकायतें स्थानीय प्रशासन और आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराई गईं, पर गलियां पक्की नहीं हो सकीं। धानुक बस्ती के निवासियों ने शिकायत की कि निरीक्षण के बाद भी गली में तालाब का गंदा पानी भरा है। इससे मच्छर पनपते हैं, रात में सोना मुश्किल है।
विज्ञापन


जाटव और वाल्मीकि बस्ती के निवासियों ने बताया कि उनकी गलियां कच्ची हैं। बीच में कूड़े के ढेर लगे होने से दुर्गंध आती है। गंदे पानी से डेंगू और मलेरिया का खतरा रहता है। उन्होंने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर गली के विकास और जांच की गुहार लगाई है। जैतपुर के खंड विकास अधिकारी नीरज तिवारी ने कहा कि एडीओ पंचायत को मौके पर भेजकर निरीक्षण कराया जाएगा। गली और नाली को पक्का कराने के लिए कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें