फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर में घुसकर महिला को लाठी-डंडों से पीटा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना एकता क्षेत्र के करभना गांव निवासी प्रिन्सी कुमारी के पति अजीत कुमार ने थाना एकता में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि 14 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे वह अपने घर की छत पर बच्चों के बाल काट रही थी। इसी दौरान मुन्नालाल, कृष्णकांत, शिवानी और ममता देवी अचानक उनके घर पहुंचे। मुन्नालाल और कृष्णकांत ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से प्रिन्सी कुमारी पर हमला कर दिया। मुन्नालाल की पत्नी और बहू ने भी पीटा और घसीटते हुए उसे घर से बाहर ले गए, जिससे वह बेहोश हो गई। घर पर मौजूद पीड़िता की सात वर्षीय पुत्री ने फोन कर उनको जानकारी दी। पीड़िता के पति ने डायल 112 पर कॉल की। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। इंस्पेक्टर एकता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें