फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बटेश्वर में किसान दिवस एवं किसान मेले के लिए मंच हो रहा तैयार

विज्ञापन
बटेश्वर में किसान दिवस एवं किसान मेले की तैयारी - फोटो : credit
विज्ञापन
बाह। बटेश्वर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती 23 व 24 दिसंबर को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई जाएगी। जनपदस्तरीय मिलेट्स महोत्सव का आयोजन होगा। इतना ही नहीं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 25 से 28 दिसंबर तक किसान मेले का आयोजन होगा। जिसमें विशेषज्ञ किसानों को उन्नतशील खेती के लिए प्रेरित करेंगे। यह जानकारी उपनिदेशक कृषि मुकेश कुमार ने दी है। किसान दिवस एवं किसान मेला के लिए बटेश्वर में कृषि विभाग तैयारियों में जुट गया है। मंच एवं पांडाल तैयार किया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। किसान सम्मान दिवस और किसान मेले की रूपरेखा तैयार हो गई है। मंच, पांडाल आदि बनाने का काम शुरू हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें