फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्रवधू के यौन शोषण मामले में आरोपी कथावाचक को जमानत

Thu, 30 Aug 2018 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : file photo
विज्ञापन

आगरा में पुत्रवधू के यौन शोषण के आरोप में नामजद कथावाचक को कोर्ट से जमानत मिल गई है।  पुलिस ने उसे सात अगस्त 2018 को गिरफ्तार किया था। तभी से जिला जेल में बंद है। उसका बेटा भी इसी केस में आरोपी है, उसने सरेंडर किया था।

विज्ञापन


कथावाचक के खिलाफ केस दो अप्रैल को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दर्ज कराया गया था। कथावाचक मूल रूप से मैनपुरी का रहने वाला है। फिलहाल एत्माद्दौला क्षेत्र में रह रहा है। औरंगाबाद से एफआईआर जांच के लिए एत्माद्दौला भेज दी गई। पीड़ित युवती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोर्टल पर शिकायत की।इसके बाद कथावाचक को गिरफ्तार किया गया।

वह नरसी का भात भी गाता था। उसकी सीडी भी बनाई थी। इससे मशहूर हुआ था। उसके बड़े बेटे की शादी कन्नौज की युवती से 28 मई 2015 को हुई थी। उसी की पत्नी ने यौन शोषण, बंधक बनाने, मारपीट करने का केस दर्ज कराया था।इसमें कथावाचक और महिला का पति भी नामजद कराया गया था। कथावाचक को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जबकि उसके बेटे ने सरेंडर किया था। 
विज्ञापन


आरोप यह है कि वह दहेज के नाम पर एक करोड़ रुपया मांगता था। जमानत के लिए प्रार्थनापत्र जिला जज अनिल कुमार पुण्डीर की कोर्ट में दिया गया था।
वहां से उसे जमानत दे दी गई। उसे 50-50 हजार के दो जमानती और इतनी ही राशि के दो मुचलकों पर छोड़ना का आदेश दिया गया। उसकी पैरवी अधिवक्ता अचल शर्मा एवं अरविंद शर्मा ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें