फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सोसाइटी के गेट पर ताला लगाकर रास्ता रोका, मांगी चौथ, थाना हरीपर्वत क्षेत्र के विजयश्री अपार्टमेंट का मामला, सचिव ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Thu, 23 Apr 2026 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। विजयश्री अपार्टमेंट के सचिव ने फ्लैट में रहने वाले एक परिवार पर हरीपर्वत थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि इस परिवार ने आम रास्ते के गेट पर ताला लगाकर लोगों का आवागमन रोक दिया है। खोलने के लिए चौथ की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोसाइटी के सचिव जुगल किशोर गर्ग ने तहरीर दी। पुलिस को बताया कि फ्लैट नंबर 51 में दिलीप कुमार रहते हैं। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर आम रास्ते के गेट पर ताला लगा दिया। वह सोसाइटी की सभी सुविधाओं का उपयोग करने के बाद भी मेंटेनेंस के रुपये नहीं देते। पदाधिकारियों ने गेट का ताला खोलने के लिए बोला तो उन्हें धमकी दी गई। आरोपी हर फ्लैट से पांच हजार रुपये चौथ मांग रहे हैं। 15 अप्रैल को सोसाइटी के पदाधिकारी व अन्य लोग उन्हें समझाने पहुंचे थे, तब भी महिलाओं से अभद्रता की गई। आरोपी हथियारबंद लोगों को सोसाइटी में लाकर लोगों को धमकाते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है। उधर, आरोपी पक्ष का कहना है कि उन पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें