फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चालान करने पर तथाकथित नेता ने दरोगा को हड़काया

Sun, 31 Aug 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आगरा बाईपास रोड पर रविवार शाम चेकिंग के दौरान दरोगा ने एक बाइक का चालान कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे तथाकथित नेता ने दरोगा को जमकर हड़काया। आरोप है कि गाली गलौज व करते हुए नौकरी छीन लेने की भी धमकी दी गई। कोतवाली पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है। उप निरीक्षक दलवीर सिंह ने बताया कि रविवार को वह आगरा रोड बाईपास पर रात्रि गश्त पर थे। तभी स्टेडियम के पास एक बाइक दिखाई दी। बाइक पर पूरा नंबर नहीं था। उन्होंने एप के जरिए चालान कर दिया। इस बीच चालक ने किसी को फोन कर दिया। चालान करने के बाद वह टीम के साथ वहां से चल दिए। तभी सरकारी गाड़ी के आगे कार लगाकर उन्हें रोक लिया गया। कार से उतरे लोग गालीगलौज करने लगे, एक आरोपी कहने लगा कि मुझे चंदन राजपूत कहते हैं। तुम्हारी इतनी हिम्मत कैसे हुई कि बाइक का चालान कर दिया। चंदन राजपूत ने कहा कि तुम्हारे खिलाफ मुकदमा लिखा कर नौकरी छीन लूंगा। अन्य साथियों ने भी गाली गलौज व अभद्रता की। इस घटना के बाद दरोगा ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद चंदन राजपूत व सात अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, गाली गलौज, धमकाने आदि का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दरोगा को धमकाने वाला एक तथाकथित नेता बताया जा रहा है। हालांकि दर्ज कराए गए केस में पता आदि नहीं दर्शाया गया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें