फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बटेश्वर धाम में गूंजा एक पेड़ मां के नाम का नारा

विज्ञापन
बटेश्वर मंदिर परिसर के यात्री विश्राम गृह मे साधु संतो ग्रामीणों को पौधा वितरण करते वन विभाग की
विज्ञापन
बटेश्वर। तीर्थ स्थल बटेश्वर में मंगलवार को वन विभाग ने विशेष पौधरोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम सहजन भंडारा का आयोजन किया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में साधु-संतों और श्रद्धालुओं को सहजन (मोरिंगा) के निशुल्क पाैधे बांटे गए। सभी को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी जीवित रहने तक देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सहजन के औषधीय गुणों के बारे में जागरूक किया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सहजन का पेड़ न सिर्फ छायादार और पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि यह पोषक तत्वों का खजाना भी है। इसकी फलियों और पत्तियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत गुणकारी है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन और खनिज पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) को बढ़ाते हैं। इस दाैरान क्षेत्रीय वन अधिकारी अमित कुमार, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, वन दरोगा शिवम यादव व अमन चौधरी, वन रक्षक सदानंद यादव और धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें