आगरा। शाहजहां गार्डन से पुरानी मंडी तक के 1400 मीटर लंबे एकल मार्ग को 20 दिसंबर से 20 जनवरी तक बंद किया जा रहा है। यह मार्ग नमामि गंगे के कार्यक्रम सीवरेज स्कीम में प्रस्तावित मंटोला नाले को पूरी तरह टैप किए जाने के लिए बंद किया जाएगा। इससे यमुना किनारा मार्ग की तरफ से ताजमहल के पूर्वी गेट और मेट्रो स्टेशन जाने वाले पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इन लोगों को आगरा किले के सामने से होते हुए माल रोड होते हुए सर्किट हाउस की तरफ से जाना पड़ेगा।