फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यात्रियों की चीखों से टूटा रात का सन्नाटा

Wed, 08 Nov 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों की चीखों से टूटा रात का सन्नाटा
विज्ञापन

-एक घंटे तक चला घायलों को अस्पताल भेजने का सिलसिला
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। करहल क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर हुए बस हादसे में घायल यात्रियों की चीखों से रात का सन्नाटा टूट गया। आधी रात के बाद अचानक चीख पुकार से आसपास के लोग भी सहम गए। मौके पर पहुंचकर लोगों ने यात्रियों को निकालना शुरू किया। पुलिस और ग्रामीणों ने एक घंटे में घायलों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


मंगलवार को रात डेढ़ बजे के करीब अचानक गोंडा से दिल्ली जा रही स्लीपर बस का टायर फटने से वह रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। हादसा होते ही यात्रियों की चीखें गूंजने लगीं। आसपास खेतों में रखवाली कर रहे किसान और रहने वाले लोग चीखें सुनकर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ ग्रामीणों ने घायलों को निकालने का काम शुरू किया। एक के बाद एक 17 घायलों को एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इसमें एक यात्री की जहां मौत हो गई तो वहीं 16 घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें