फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल भवन की छत गिरी, विद्यार्थी बाल-बाल बचे

Fri, 29 Jul 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
स्‍कूल भ्‍ावन - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
बारिश के चलते गुरुवार को बरौली बहीर ब्लाक स्थित प्राथमिक विद्यालय नगला कली भवन की छत का हिस्सा गिरा। कक्षा में मौजूद तीन विद्यार्थी बाल-बाल बचे। शिक्षकों से पहले विद्यार्थी पहुंच गए। तीन छात्र शिक्षिका के घर से चाबी लाए। जैसे ही कमरा खोला छत से कई पटिया गिरी, कक्षा तीन का छात्र मोहित उसके नीचे आने वाला था, कक्षा चार के दीपक और कक्षा पांच के दीपेश ने उसका हाथ पकड़कर खींच लिया। पटिया गिरने से कक्षा में रखा फर्नीचर टूट गया। जानकारी पर स्कूल का बाकी स्टाफ पहुंचा। विद्यार्थियों को बाहर बैठाकर पढ़ाई कराई गई। प्रधानाध्यापक अमित ने बताया कि वह मिड-डे मील के लिए सब्जी लेने गए थे, इससे कुछ देरी हो गई। उन्होंने बताया कि विद्यालय भवन की दशा खराब है, कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें