फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से दरके मकान, दहशत में लोग

Fri, 29 Jul 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
घ्‍ाराों में दरार - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश की वजह से जिंदगी मुहाल होती जा रही है।   सबसे बुरा हाल उखर्रा स्थित प्रेम नगर, नई आबादी का है। यहां लगभग दो दर्जन मकानों के या तो फर्श धंस गए हैं या फिर घरों की दीवारों में दरार आ गई है। स्थिति यह है कि कब कौन सा मकान भरभराकर गिर जाए, कहा नहीं जा सकता। यहां की गली नंबर चार निवासी मानसिंह, सुनील के मकान दो भागों में बंट गए हैं। वहीं, सुनहरी लाल, भूरी सिंह, शिवदेवी आदि के मकानों का फर्श धंस गया। कमोवेश यही स्थिति सभी की है। दरअसल बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश की वजह से इस क्षेत्र के घरों में पानी भर गया था। रातभर पानी घरों की नींव में जाता रहा। गुरुवार सुबह तब अधिकांश घरों की नींव धंस गई। अपनी जिंदगी खतरे में देख लोग दूसरे के यहां सहारा लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बिजली के खंबे बने मुसीबत का सबब
जमीन धंसने की वजह से सबसे ज्यादा संकट उन क्षेत्रों के लोगों पर मंडरा रहा है, जहां अभी भी बिजली के खंबों पर नंगे तार लगे हैं। जमीन धंसने की वजह से ये खंबे गिरने की स्थिति में आ गए हैं।
सड़कों का बुरा हाल
भारी जलभराव के चलते सड़कों में भी गड्ढे हो गए हैं। एनएच दो के अलावा अवधपुरी, अलबतिया, दौरेठा, मारुति एस्टेट, खंदारी, लॉयर्स कालोनी, दयालबाग, साकेत कालोनी, देवरी रोड, आवास विकास सहित तमाम क्षेत्रों की सड़कों में गड्ढे हो गए हैं। ऐसी स्थिति में सड़कों पर आवागमन खतरे से कम नहीं रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम के बंदोबस्त की खुली पोल
जलभराव से निपटने के नगर निगम अब तक कोई उपाय नहीं कर सका है। स्थिति यह है कि गुरुवार को शहर के अधिकांश क्षेत्रों में जलभराव रहा। यहां तक बुधवार को हुई बारिश के पानी की निकासी का भी व्यवस्था नहीं कर सका। पृथ्वीनाथ फाटक के आसपास रहने वाले घर पानी से लबालब हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें