फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अकोला में गूंजी वीर रामकी चाहर की शौर्य गाथा

विज्ञापन
अकोला में वीरवर रामुकी चाहर की पुण्यतिथि मनाते लोग।
विज्ञापन
अकोला। आगरा-जगनेर रोड स्थित एक निजी मैरिज होम में चाहर खाप के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को रामकी चाहर का बलिदान दिवस मनाया गया। दूरदर्शन कलाकार महावीर चाहर व जितेन्द्र चाहर ऊर्फ लाला भैया ने रामकी चाहर की शौर्य गाथाओं का कविताओं के माध्यम से गुणगान किया। इस दाैरान लखनऊ अग्निकांड में 6 छात्रों की जान बचाने वाले समरवीर सिंह को वीरता सम्मान दिया
विज्ञापन

गया। क्षेत्रीय लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर रामकी चाहर को श्रद्धांजलि देकर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विचार रखे।
मुख्य अतिथि पूर्व एडिशनल कमिश्नर यादराम सिंह वर्मा ने बताया कि रामकी चाहर और राजाराम जाट ने मिलकर सिकंदरा स्थित अकबर की कब्र को खोद कर हड्डियां निकालकर उन्हें जलाकर यमुना नदी में फेंक दिया था। विशिष्ट अतिथि भरतपुर से सरपंच योगेश चाहर ने बताया कि औरंगजेब के सेनापति ने रामकी चाहर से भयभीत होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी, जो इतिहास की प्रथम घटना है। खाप के संरक्षक बीओ उदयवीर सिंह ने कहा समाज के लोगों को रामकी चाहर के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। लखनऊ अग्निकांड में 6 छात्रों की जान बचाने वाले उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर समरवीर सिंह चाहर को वीरता सम्मान से नवाजा गया। उनकी अनुपस्थिति में उनके छोटे भाई समाजसेवी साैर्यंद्र चाहर का साफा पटुका पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सूबेदार नेत्रपाल सिंह, टीकम सिंह चाहर, भरत सिंह चाहर, प्रधान अजीत सिंह चाहर, सौरभ चाहर, रामनिवास, कैप्टन महेश आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रताप सिंह चाहर तथा संचालन खाप के प्रवक्ता मास्टर सुखवीर सिंह चाहर ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें