गोष्ठी में बोलते जिले के प्रभारी अनिल चौधरी।
- फोटो : गोष्ठी में बोलते जिले के प्रभारी अनिल चौधरी।
मैनपुरी। शहर के भोगांव रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। गोष्ठी में जिले के प्रभारी अनिल चौधरी ने कहा कि श्याम प्रसाद मुखर्जी का बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
जिला अध्यक्ष ममता राजपूत ने भी विचार व्यक्त किए। गोष्ठी में पूर्व जिला अध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया, अनुजेश प्रताप यादव, ब्लॉक प्रमुख मनेश सिंह चौहान, यतेंद्र जैन, राहुल राठौर आदि मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रताप ने किया।
श्यामा प्रसाद के आदर्श आज भी सार्थक
भोगांव। एक देश में एक निशान एक विधान एक प्रधान का नारा देने वाले जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि आरएसएस के सहयोग से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की थी। देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए। उनके आदर्शों पर चलकर ही राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है। चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी, चेयरमैन नेहा तिवारी, अनुभव गुप्ता, सुनील राजपूत, जितेंद्र बाबू राजपूत मौजूद रहे।