आगरा में हाईवे पर ट्रक लूट की वारदात करने वाला बर्खास्त फौजी गैंग के सरगना सहित पांच बदमाशों को सिकंदरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी है।
इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में सोनू शर्मा (निवासी शेखपुर अजीत, थाना हाथरस गेट, हाथरस) (हाल पता सीता नगर, रामबाग, एत्माद्दौला), दयाराम गुर्जर उर्फ फौजी (निवासी कामरका, थाना हसनपुर, पलवल, हरियाणा), दलवीर बघेल (निवासी ग्राम कामरका, थाना हसनपुर, पलवल, हरियाणा), प्रेमचंद्र यादव (निवासी नंदेश वास, थाना कामा, भरतपुर, राजस्थान) और मंजूषा पत्नी जयदेव (निवासी ग्राम खामी, थाना हसनपुर्र, पलवल, हरियाणा) हैं।
उनके पास से 4.95 लाख रुपये, नौ टन सरिया, एसेंट कार, बाइक, दो चाकू और तमंचा बरामद किया गया है। गैंग ने 19 सितंबर को 29 टन सरिया से लदा ट्रक लूटा था। चालक नरेंद्र परिचालक के साथ ट्रक लेकर झारखंड से सरिया लेकर आया था। उसे दिल्ली जाना था।
कोसी में शिव ढाबा पर खाना खाने के लिए रुका था। तभी मंजूषा ने चालक को जाल में फंसाया। दोस्ती करने के बाद शराब पिलाई। इसके बाद चालक परिचालक को इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिए। बर्खास्त फौजी और उसके साथियों ने ट्रक को कब्जे में लेने के बाद महावन से राजस्थान ले गए।