फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला घरनाजपुर में पुरने मकान की छत गिरी

विज्ञापन
कुरावली के मोहल्ला घरनाजपुर में पुराने मकान की गिरी छत - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
कुरावली। मोहल्ला घरनाजपुर में बृहस्पतिवार की देर रात एक पुराने मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबा के नीचे दबने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को मलबा से निकालने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल से दो घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

मोहल्ला घरनाजपुर निवासी रामपाल बृहस्पतिवार की रात पत्नी मनोरमा व पुत्र अशोक के साथ घर में कमरे के बाहर बने बरामद में सो रहे थे। देर रात करीब 12 बजे अचानक बरामदे की पुरानी छत भरभराकर ढह गई। बरामदा में लेटे रामपाल, उनकी पत्नी व पुत्री मलबा के नीचे दब गए। छत गिरने की आवाज व घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। घायलों को मलबा से बाहर निकालने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से रामपाल और अशोक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां हालत गंभीर होने के चलते मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। घायल महिला की हालत में अब कुछ सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें