फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीकरी की रॉक पेंटिंग धुएं से कर दी काली

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। फतेहपुर सीकरी में अरावली की पहाड़ियों में बनी रॉक पेंटिंग नष्ट होने के कगार पर हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पास इन्हें संरक्षित करने का प्रस्ताव गया हुआ है लेकिन उससे पहले ही कुछ लोगों ने पहाड़ियों में बनी 3 हजार साल पुरानी पेंटिंग के नीचे लकड़ियां जलाकर खाना पकाया, जिसके धुएं से पेंटिंग पर काली परत जमा हो गई है। पर्यावरणविद और एक्टिविस्ट देवाशीष भट्टाचार्य ने बताया कि रसूलपुर गांव में बनी इन पेंटिंग के नष्ट हो जाने का खतरा है। दो साल पहले तत्कालीन केंद्रीय संस्कृति मंत्री मीनाक्षी लेखी इन पेंटिंग को देखने के लिए पहाड़ियों पर आगरा भ्रमण के दौरान गई थीं। मंगलवार को यहां बनी रॉक पेंटिंग काले धुएं की कालिख में छिप गईं। भट्टाचार्य ने एएसआई अधिकारियों से इनके संरक्षण और पहाड़ियों की सुरक्षा की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें