आगरा। अछनेरा के अस्का खास गांव में शिवराम शांतिदीप आदर्श विद्यालय के नाम से बिना मान्यता संचालित स्कूल के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी अछनेरा को विद्यालय का संचालन तत्काल बंद कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ नियमानुसार एक लाख रुपये जुर्माने की वसूली और संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने शासनादेश का हवाला देते हुए कहा है कि कार्रवाई के बाद भी विद्यालय संचालित मिला तो प्रतिदिन 10 हजार रुपये अतिरिक्त जुर्माना वसूला जाएगा। संवाद