फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क-नालों की हो मरम्मत, बनाया जाए फैसिलिटी सेंटर

विज्ञापन
संवाद में उप​स्थित व्यापारी
विज्ञापन
आगरा। ताजगंज 500 मीटर बाजार कमेटी ने ताजगंज में नगर निगम और जल निगम के अधिकारियों के साथ संवाद कर समस्याएं बताईं।उनसे कहा कि समाधान नहीं होने से व्यापार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

अध्यक्ष कृष्णमुरारी अग्रवाल और उपाध्यक्ष बृजमोहन अरोरा ने बताया कि ताजमहल के 500 मीटर की परिधि में दुकान की मरम्मत कराने की अनुमति भी मिलनी चाहिए। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि व्यापारियों की समस्याएं दूर की जाएंगी। सभी व्यापारियों को हेल्पलाइन नंबर 1533 दिया है, जिसमें शिकायत पर 24 घंटे में समाधान होगा। कार्यक्रम में शिवनाथ जादौन, गोविंद वर्मा, नरेश सहगल, राम कुमार, सुमाइल खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये रखी मांगें
- नगर निगम की टूटी पड़ी डिस्पेंसरी नई बनाई जाए।
- नगर निगम के वार्ड ऑफिस में फैसिलिटी सेंटर बने।
- दुकानदार-पर्यटकों के लिए बेहतर शौचालय बनाए जाएं।
- नगर निगम के खंभों पर होर्डिंग लगाने की अनुमति मिले।
- नगला पेमा में सड़क निर्माण और नियमित सफाई हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें