फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बदलते मौसम में टाइफाइड का खतरा बढ़ा, अस्पताल पहुंच रहे मरीज

Thu, 20 Mar 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मौसम में बढ़ती गर्मी एवं बाजार का खुला दूषित खानपान लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। बड़ी संख्या में युवा और बच्चे टाइफाइड की चपेट में आ रहे हैं। चार दिन में ही 15 मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। चिकित्सक ऐसे मरीजों की रक्त की जांच भी करा रहे हैं। रक्त की जांच में मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि भी हो रही है। चिकित्सक मरीजों का इलाज करने के साथ ही आवश्यक सलाह भी दे रहे हैं।
चिकित्सक डॉ. विकास भारती का कहना है बाजार के खुले खाद्य पदार्थों का सेवन व घर पर भोजन करते समय साफ-सफाई को नजर अंदाज करना बीमारी को आमंत्रण देने के समान है। टाइफाइड में शरीर का सबसे अधिक प्रभावित भाग आंत होता है।
विज्ञापन

इसमें पाचन तंत्र प्रभावित हो जाता है, लेकिन समय के साथ-साथ शरीर के कई अन्य अंग भी प्रभावित होने लगते हैं। टाइफाइड के रोगियों को पेट दर्द, दस्त, कब्ज और वजन कम होने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें