आगरा। सदर थाना क्षेत्र के महर्षि परशुराम नगर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गोली लगने से मौत के बाद पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजन राइफल को साफ करते समय गोली चलना बता रहे हैं। लेकिन पुलिस सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद आत्महत्या के पहलू पर भी जांच कर रही है। पुलिस ने राइफल का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया कि साॅफ्टवेयर इंजीनियर ज्ञानेंद्र शर्मा के परिजन राइफल साफ करते समय हादसा बता रहे हैं। लेकिन घटना का सीसीटीवी वीडियो फुटेज सामने आया है। जिसमें ज्ञानेंद्र के बगल में राइफल को रखते समय गोली चलना दिख रहा है। प्रथम दृष्टया हादसा लग रहा है लेकिन पुलिस आत्महत्या के पहलू पर भी जांच कर रही है।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम के जुटाए साक्ष्य के आधार पर भी जांच की जा रही है। राइफल के लाइसेंस के निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।