फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन का इंतजार कर रहे किसान को किसी वाहन ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह रेलवे स्टेशन के बाहर वाहन का इंतजार कर रहे कन्नौज निवासी किसान को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मौजूद पुत्री ने लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कन्नौज के थाना विशुनगढ़ क्षेत्र के नादनपुर बलरामपुर निवासी 50 वर्षीय किसान सतीश सिंह चौहान पुत्री शैल कुमारी के साथ खाटू श्याम दर्शन के लिए गए थे। शुक्रवार की सुबह लौट रहे थे। भोगांव रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद बाहर वाहन का इंतजार कर रहे थे तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने सतीश को टक्कर मार दी। हादसे में किसान घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां से परिजन हायर सेंटर ले गए। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें