फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कायाकल्प टीम ने मरीजों से लिया फीडबैक

विज्ञापन
बाह सीएचसी पर कायाकल्प टीम का निरीक्षण
विज्ञापन
बाह। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में बृहस्पतिवार को लखनऊ से आई कायाकल्प टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं के मानकों और गुणवत्ता प्रबंधन की विस्तृत जांच की। टीम ने न केवल अस्पताल के रख-रखाव को देखा, बल्कि मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर सेवाओं का जमीनी फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन

डॉ. उत्कर्ष प्रजापति और डॉ. सतेंद्र सिंह की टीम ने करीब 3 घंटे तक सीएचसी के प्रत्येक अनुभाग का निरीक्षण किया। इसमें पंजीकरण काउंटर से लेकर आपातकालीन कक्ष और प्रसव कक्ष तक की व्यवस्थाएं शामिल रहीं। टीम ने दवाओं के स्टॉक और वितरण का भौतिक सत्यापन किया। पैथोलॉजी लैब में लैब टेक्नीशियन से जांच प्रक्रिया पूछने के साथ ही अपने सामने जांच करवाकर गुणवत्ता को परखा। प्रसव कक्ष और महिला वार्ड में भर्ती मरीजों से टीम ने इलाज और स्टाफ के व्यवहार के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कुछ बुनियादी कमियां भी उजागर हुईं। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध है, लेकिन ऑपरेटर न होने के कारण मरीजों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। दांतों के इलाज के लिए आधुनिक उपकरण तो मौजूद हैं, लेकिन विशेषज्ञ स्टाफ की कमी के कारण सेवाएं बाधित हैं। टीम ने अस्पताल के कचरा प्रबंधन, महिला वार्ड की स्थिति और शौचालयों की साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. जेआर गौतम, डॉ. बीडी तिवारी, संजय बघेल, सौरभ पाल, मनोज शर्मा, अजय सविता, धीरज सविता, अजीत भदौरिया, वीरेंद्र कुशवाह, अतुल यादव, राजवीर सिंह, शाहरुख आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें